Sbi Cashback Credit Card Review और Benefits 

देश की सबसे बड़ी बैंकिंग संस्थान SBI ने हाल में एक नया Cashback क्रेडिट कार्ड – SBI Cashback Credit Card लांच किया है | पहली नजर में यह एक आम क्रेडिट कार्ड की तरह प्रतीत होता है | जो आज कल हर किसी के पास देखने को मिल जायेगा | हालांकि, हकीकत थोड़ी अलग है | देखा जाये तो SBI Cashback credit card वास्तव में एक बहुत ही ठोस क्रेडिट कार्ड है | 

यह क्रेडिट कार्ड जो लोग ऑनलाइन खरीदारी करने वालो के लिए सबसे ज्यादा बेनिफिट्स प्रदान करता है | यह कार्ड पर कैशबैक के लिए किसी तरह का कोई रिस्ट्रिक्शन नहीं है यहाँ आप अनलिमिटेड कैशबैक प्राप्त कर सकते है | 

Sbi Cashback Credit Card Review –

SBI Cashback Credit card सभी तरह के ऑनलाइन लेनदेन पर 5% कैशबैक प्रदान करता है, भले ही आप किसी तरह की खरीदारी करते है | आईये समझते है की यह कार्ड किस तरह उपयोगी हो सकता है |

मार्केट में अधिकांश कैशबैक क्रेडिट कार्ड या तो सह-ब्रांडेड है या केवल चुनिंदा श्रेणियों पर अतिरिक्त कमाई की पेशकश करते है | उदाहरण के लिए अगर हम Axis ace credit card की बात करे तो यहाँ आपको केवल  Googlepay के माध्यम से बिल भुगतान और रिचार्ज पर 5% कैशबैक मिलता है | और Swiggy, Zomato पर 4% और अन्य लेनदेन पर 2% पर फ्लैट कैशबैक मिलता है |

और अगर हम Sbi Cashback Credit card की बात करे तो यहाँ यहाँ आपको सभी ऑनलाइन ट्रांसक्शन पर 5% कैशबैक मिलता है, भले ही फिर आप Swiggy, Zomato या किसी अन्य प्लेटफार्म पर खरीदारी पर  खर्च करे या कैब, फ्लाइट या होटल बुकिंग पर खर्च करे | व्यावहारिक रूप से आपके द्वारा की गयी किसी भी तरह की ऑनलाइन खरीदारी पर आपको 5% cashback प्राप्त होगा |

 बाजार में कोई अन्य कार्ड लेनदेन की इतनी विस्तृत श्रृंखला में कैशबैक की इतनी उच्च दर की पेशकश नहीं कर रहा है।

मार्केट में कोई अन्य क्रेडिट कार्ड को देखे तो इतनी विस्तृत श्रृंखला में कैशबैक की इतनी उच्च दर की पेशकश कोई नहीं कर रहा है | जहा तक अन्य कैशबैक कार्ड की बात करे तो इसकी आधार दर 1% कम है |

और ध्यान देने वाली बात यह है की इस कार्ड पर आपको Fuel Transaction पर 5% कैशबैक नहीं मिलता है | और एक महीने में कैशबैक पर कमाई 10 हजार के बाद बाकि हर Transaction पर 1% रूप में मिलना शुरू होगा और देखा जाये तो यह वाजिब भी है | 

Benifits Comparison : Sbi Credit card Vs. Other credit card – 

TransactionAmountSbi Cashback
credit card
Axis ace
credit card
Citi Cashback
credit card
Amazon & FlipkartRs. 8000Rs. 400Rs. 160Rs. 40
Electricity Bill payment via
Google pay
Rs. 4000Rs. 200Rs. 80Rs. 20
Fuel spendsRs. 5000Rs. 0Rs. 0Rs. 0
Food ordering Swiggy &
Zomato
Rs. 2000Rs. 100Rs. 40Rs. 10
Hotel Booking via cleartripRs. 3500Rs. 175Rs. 70Rs. 15
Online Apparel PurchaseRs. 3000Rs. 150Rs. 60Rs. 15
Spending at Ola & UberRs. 2000Rs. 100Rs. 40Rs. 5
Misc. offline spendsRs. 5000Rs. 250Rs. 100Rs. 50

 कुछ अन्य Benefits –

Cashback के अलावा, यह Sbi cashback credit card अन्य निम्नलिखित लाभों के साथ आता है:

  • India के सभी पेट्रोल पंपों पर 1% Fuel Sercharge की छूट, 500 से 3000 रुपये तक के बिलिंग चक्र में अधिकतम 100 रुपये की छूट 
  • 4 कॉम्प्लिमेंट्री डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज 1 वर्ष में (1 प्रति तिमाही)

Sbi cashback credit card इसका Annual चार्ज 999 रुपये है, जो की अन्य लोकप्रिय कैशबैक कार्ड से ज्यादा है | 

हालांकि यह कार्ड बैंक द्वारा शुरुवाती दिनों में जोइनिंग फीस नहीं ले रहा है इसका मतलब पहले साल के लिए यह बिलकुल मुफ्त है | दूसरे साल से अगर आप वार्षिक 2 लाख तक खर्च करते है तो आपको वार्षिक शुल्क वापस प्राप्त कर सकते है | 

क्या यह कार्ड आपको लेना चाहिए?

Sbi cashback credit card उन लोगो के लिए सबसे उपयुक्त है जो हर चीज के लिए ऑनलाइन खरीदारी पसंद करते है – चाहे वह परिधान, जूते, सामान, यात्रा, भोजन, ग्रॉसरी सामान मनोरंजन या कोई अन्य जरूरत हो |

यहाँ आप एक बिलिंग चक्र में 10 हजार रुपये तक प्राप्त कर सकते है | और आपके इस मासिक सिमा तक पहुंचने के बाद सभी लेनदेन पर 1% कैशबैक दिया जाएगा | 

यदि आप यह कार्ड प्राप्त करना चाहते है तो आपको निम्नलिखित सवाल अपने आप को जरूर पूछे –

  • क्या आप अपना अधिकांश खर्च क्रेडिट कार्ड से करते है?
  • क्या आप ज्यादातर ऑनलाइन खरीदारी करते है?
  • क्या आप साल में 2 लाख तक खर्च कर सकते है वार्षिक शुल्क माफ़ करने के लिए |
  • क्या आप वार्षिक 999 रुपये देने के लिए तैयार है?
  • क्या आपके पास यूटिलिटी बिल भुगतान और ईंधन खर्च के लिए अन्य कोई क्रेडिट कार्ड है? या लेने की प्लानिंग कर रहे है?

Final conclusion –

Sbi Cashback credit card बाजार के अन्य लोकप्रिय कैशबैक क्रेडिट कार्ड जैसे Axis ace और Citi cashback क्रेडिट कार्ड के लिए एक चुनौती है | इनमे से ज्यादातर कार्डो में मर्चेंट और ब्रांड प्रतिबंध है, जो मुख्य कारण है की कार्डधारक ज्यादा से ज्यादा लाभ नहीं उठा सकते है | जबकि Sbi Cashback credit card सभी तरह के ऑनलाइन लेनदेन पर 5% कैशबैक की पेशकश करके इस खामी को दूर करता है | 

इस पोस्ट में हमने Sbi cashback credit card की जानकारी देने की संभव कोशिश की है | अगर आपके मन में इस पोस्ट से रिलेटेड कोई सवाल है तो हमें कमेंट करके जरूर बताए | 

FAQ.

1. Sbi cashback credit card का कैशबैक कैसे Check करे?

कैशबैक देखने के लिए आप चाहे तो Sbi के वेबसाइट या Mobile App पर जा सकते है या आप चाहे तो अपने मंथली स्टेटमेंट में भी देख सकते है | 

2. Sbi credit card अपने Intrest की गणना कैसे करते है? 

Sbi credit card लेट पेमेंट पर 3.35% Per Month (40.2% Per Year) के हिसाब से गणना करते है |

3. SBI credit card कंपनी की शुरुवात कैसे हुई?

भारतीय स्टेट बैंक और जीई कैपिटल के बीच सयुंक्त उद्यम द्वारा अक्टूबर 1998 नई दिल्ली में शुरुवात हुई, SBI कार्ड का मुख्यालय गुड़गांव, हरियाणा में है और यह एक भुगतान सेवा रूप में शामिल कंपनी है | 

Sharing Is Caring:

Leave a Reply