Option ट्रेडिंग में Straddle और Strangle में क्या अंतर है?

अगर आप स्टॉक मार्केट में Option trading करते है तो straddle और strangle यह दोनों ऑप्शन रणनीतियाँ है जो ट्रेडर्स को कीमतों में महत्वपूर्ण बदलाव से ज्यादा लाभ कमाने का मौका देता है|

इन रणनीतिओ में स्टॉक की कीमत चाहे ऊपर जाये या निचे जाये ट्रेडर्स लाभ कमा सकते है|

इस दोनों रणनीतिओ में स्टॉक कॉन्ट्रैक्ट  को समान संख्या में और समान समाप्ती तारीख को खरीदना या बेचना शामिल है|

जहां Straddle में समान स्ट्राइक कीमत को खरीदना या बेचना शामिल है, वही Strangle में आप अलग-अलग स्ट्राइक कीमतों पर खरीद-बेच कर सकते है| 

Option  एक तरह से इन्शुरन्स की तरह काम करता है जिसका अर्थ है की ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट की कीमत उसके आतंरिक स्टॉक के साथ जुडी हुई होती है| 

अगर आप ऑप्शन खरीदते या बेचते है तो आपको यह अधिकार है की आप कॉन्ट्रैक्ट को उसके समाप्ति तारीख पर या उससे पहले खरीद या बेच सकते है|

यहाँ आप चाहे तो निर्धारित मूल्य पर किसी स्टॉक को खरीदने या बेचने का अधिकार है, लेकिन यह आपका दायित्व नहीं है| 

Straddle और Strangle में कुछ महत्वपूर्ण बातें

  • ट्रेडर्स मार्केट की दिशा की परवाह किये बिना किसी स्टॉक की कीमतों में हो रहे उतार-चढाव से महत्वपूर्ण लाभ उठाने के लिए Straddle और Strangle रणनीति का प्रयोग करते है|
  • ट्रेडर्स Straddle का प्रयोग तब करते है जब यह स्पष्ट नहीं होता की स्टॉक की कीमत किस दिशा में जा सकती है, ताकि परिणाम की परवाह किये बिना ट्रेडर्स का निवेश सुरक्षित रह सके| 
  • ट्रेडर्स द्वारा  Strangle का प्रयोग तब किया जाता है, जब उन्हें लगे की स्टॉक की कीमत किसी एक दिशा में आगे बढ़ेगी, और ऐसे मामले में सुरक्षित होने के लिए वह इस रणनीति का प्रयोग करते है| 
  • ट्रेडर्स को हमेशा ऑप्शन में ट्रेडिंग करने से पहले उनसे होने वाले लाभ और नुकसान के साथ ही टैक्स तरीके को समझना जरूरी है|
  • इन दोनों रणनीतिओ में Call option और Put option खरीदना और बेचना होता है | इसमें मुख्य अंतर यही है की चाहे आप ऑप्शन ख़रीदे या बेचे, आपका लाभ रणनीति दृष्टिकोण, जोखिम की क्षमता से प्रभावित होता है| 

Straddle और Strangle के प्रकार

Straddle और Strangle के कुछ प्रकार निम्नलिखित है|

  1. Long straddle
  2. Short straddle
  3. Long strangle
  4. Short strangle

Long straddle

Long straddle रणनीति में आपको एक ही समाप्ति तारीख और स्ट्राइक कीमत की  एक ATM (At the money) Call ऑप्शन और ATM (At the money) Put ऑप्शन खरीदना होता है| 

Long straddle रणनीति तब सफल होती है जब कोई स्टॉक में काफी ज्यादा अस्थिरता हो और वह कोई एक दिशा में बढ़ने की सम्भावना काफी ज्यादा हो, क्यूंकि यहाँ आपको Call और Put खरीदते है इसलिए इसे आपके संयुक्त ख़रीदे कीमत से ज्यादा बढ़ना होगा तभी आप लाभ कमा पाएंगे| 

Short straddle

Short straddle यह Long straddle के बिल्कुल उल्टा कार्य करता है यहाँ आपको एक ही समाप्ति तारीख और स्ट्राइक कीमत की एक Call और Put बेचनी(Short) होती है|

इस रणनीति में आप किसी स्टॉक में न्यूनतम अस्थिरता, और Time Decay प्राप्त करने के लिए पूंजी लगाते है| 

Short straddle में लाभ सीमित और नुकसान की सिमा असीमित होती है, यहाँ आपका ज्यादा से ज्यादा लाभ ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट द्वारा प्राप्त प्रीमियम होता है, साथ ही नुकसान आपके पोजीशन के ब्रेक-ईवन मूल्य के ऊपर असीमित है| 

Straddle और Strangle

Long strangle

Long strangle और Short straddle का उद्देश्य समान है यह दोनों स्टॉक की दिशात्मक चाल और बढ़ती अस्थिरता पर निर्भर करता है| 

Long strangle में समान तारीख की परन्तु अलग स्ट्राइक प्राइस की  एक OTM (Out of money) की Call ऑप्शन ख़रीदा जाता है, साथ ही OTM (Out of money) Put ऑप्शन ख़रीदा जाता है| 

Long strangle में मुनाफे के लिए किसी स्टॉक एकतरफा ज्यादा बढ़त होने मुनाफा होता है, यहाँ अगर ऊपर की और स्टॉक ब्रेक-ईवन से ऊपर चला जाता है तो लाभ असीमित है और नुकसान सिमित है|

वैसे ही अगर स्टॉक निचे की और ब्रेक-ईवन से निचे चला जाता है तो लाभ असीमित है| परन्तु अगर स्टॉक आपके स्ट्राइक प्राइस के दायरे में ही रहता है तो आपका संभावित नुकसान आपने strangle के लिए भुगतान किया प्रीमियम होगा जो सिमित है| 

Straddle और Strangle

Top 7 chart pattern जो हर स्टॉक मार्केट ट्रेडर को जानना चाहिए |

आसान तरीके से समझे Option Greeks क्या है? | Learn about Option Greeks.

Short strangle

Short strangle में एक समाप्ति तारीख के साथ एक OTM  Call ऑप्शन बेचना (short) होता है साथ ही एक OTM Put ऑप्शन बेचना होता है|

यहाँ आपका लाभ Strangle को बेच कर प्राप्त प्रीमियम ही होता है जो आपका अधिकतम है | परन्तु यहाँ नुकसान असीमित है| 

Straddle और Strangle

Straddle और Strangle के प्रयोग के फायदे और जोखिम 

Straddle और Strangle को Long (खरीदने) का फायदा यह है की यहाँ आपको यह तर्क लगाने की जरूरत नहीं है की स्टॉक किस दिशा में जायेगा क्यूंकि अगर स्टॉक ऊपर या निचे की ज्यादा वोलैटिलिटी दिखती है, या अस्थिरता काफी बढ़ जाती है तो आपका लाभ होगा| 

Straddle और Strangle को बेचने का मुख्य लाभ यह है की यदि स्टॉक में उतार-चढाव कम या ना के बराबर हो तो आपको प्राप्त हुआ प्रीमियम आपका लाभ हो सकता है|

Straddle और Strangle खरीदने का सबसे बड़ा जोखिम यह है की किसी स्टॉक का उतार-चढ़ाव  अगर ज्यादा न हो तो Time value कम होगी जिससे प्रीमियम कम होंगे और खरीदार को नुकसान होगा|

इसीलिए जब आप किसी कॉन्ट्रैक्ट खरीदते है Implied Volatility जरूर देखे क्यूंकि जितना अधिक होगा आपके लाभ की संभावना बढ़ेगी| 

निष्कर्ष

Straddle और Strangle यह दोनों एडवांस ऑप्शन रणनीतियाँ है जो ट्रेडर्स को स्टॉक में हो रही उतार-चढ़ाव की भविष्यवाणी कर लाभ दे सकती है, साथ ही आपको यह समझने की जरूरत है इन रणनीतिओ में अपने अपने रिस्क है इसलिए समझदारी के साथ ही रिसर्च करके ट्रेड करे| 

यदि आप किसी स्टॉक की कीमतों में हो रहे परिवर्तन की दिशा का अनुमान लगा सकते है, लेकिन ऐसा महसूस करते है की यह बदलने वाला है या नहीं, तो यह रणनीति आपके लिए सही हो सकती है| 

FAQ.

Straddle और Strangle में फायदेमंद रणनीति कौनसी है?

देखा जाये तो दोनों रणनीतियों का फायदेफंद होना स्टॉक  के उतार-चढ़ाव पर निर्भर है क्यूंकि अगर आप इस रणनीति से खरीदारी करते है तो वोलैटिलिटी से ही आपका फायदा होगा और अगर विक्रेता बनते है तो जितनी कम स्टॉक में उतार-चढाव होगा आप उतने ज्यादा फायदेमंद रहेंगे|

क्या इंट्राडे में Straddle और Strangle रणनीति का उपयोग कर सकते है? 

जी हाँ, आप चाहे तो इंट्राडे में इन रणनीतियों का प्रयोग कर सकते है जब मार्केट के सुबह 9.15 के खुलने के बाद आप चाहे तो पोजीशन बनाकर दोपहर 3.10  से पहले बंद होने पहले पोजीशन बंद करना अनिवार्य है|  

ऑप्शन ट्रेडिंग में सबसे जोखिम भरी रणनीति कौनसी है?

ऑप्शन ट्रेडिंग में Naked कॉल और पुट बेचना सबसे जोखिमभरी रणनीतियों में  से एक है|

Sharing Is Caring:

1 thought on “Option ट्रेडिंग में Straddle और Strangle में क्या अंतर है?”

Leave a Reply