Best EV stocks to buy in India(Hindi)

November 2021 के दौरान Glasco के COP26 शिखर सम्मलेन में पीएम नरेंद्र मोदी ने यह प्रतिज्ञा की भारत 2030 तक अपनी ऊर्जा का 50% नवीकरणीय संसाधनों से प्राप्त करेगा और 2070 तक शुन्य कार्बन उत्सर्जन तक पहुंच जाएगा | भारत चीन के बाद कार्बन डाइऑक्साइड का दुनिया का चौथा सबसे बड़ा उत्सर्जक है | भारत सरकार ने Electric वाहन अपनाने के लिए आक्रामक रूप से जोर दिया है | और प्रयासों ने परिणाम दिखाना शुरू कर दिया है |

पिछले कुछ वर्षो से भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में तेजी से वृद्धि और टाटा, Bmw, Kia, Honda, हुंडई द्वारा इलेक्ट्रिक कारो के लॉन्च ने भारतीय मोटर वाहन बाजार का ध्यान इलेक्ट्रिक वाहनों पर केंद्रित किया है | और यह रूचि EV Stocks में भी दिखाई दे रहा है और अगर आप Stock Market में सक्रीय है तो भारतीय EV सेगमेंट के आसपास की चर्चा को याद करना या अनदेखा करना मुश्किल है | 

अगर आप एक इन्वेस्टर है और Investment करने के लिए सबसे अच्छे क्षेत्र की तलाश कर रहे है जिसमे एक अच्छा भविष्य है तो EV Stocks सबसे अच्छा ऑप्शन है | भारत में EV Stocks तेजी से बढ़ रहे है, और आने वाले समय में आप न केवल Auto Stocks बल्कि उद्योग का समर्थन करने वाले स्टॉक्स को बढ़ते देखेंगे | आज हम इस पोस्ट कुछ Best EV Stocks to buy in India के बारे में बताएँगे जो आपको इन्वेस्टमेंट के लिए Best option है जो Future मल्टीबैग्गेर बन सकते है | 

Best EV stocks to buy in India

Electric vehicle सेगमेंट अपनाने के साथ इन EV निर्माताओं के शेयर्स में बढ़त देखी जा रही है साथ ही इन ऑटोमोबाइल दिग्गजों के शेयरों ने ऊपर की और रुझान दिखाया है | इसलिए यहाँ हम भारत में सर्वश्रेष्ठ इलेक्ट्रिक वाहन शेयरों की सूचि लेकर आए है जो निवेश के लिए अच्छे विकल्प साबित हो सकते है |

Sr. No.Stock NameCurrent Stock Price (Rs) Dated: 10 Sep 22
1Maruti Suzuki India Limited Rs. 8946.00
2TATA MotorsRs. 445.90
3Mahindra & MahindraRs. 1301.25
4Hero MotoCorp LimitedRs. 2823.45
5TVS Motors LimitedRs. 1053.80

Maruti Suzuki India Limited

Best EV stocks to buy in India
  • जब बजट के अनुकूल एंट्री-लेवल कारों की बात आती है तो मारुती सुजुकी एक अग्रणी ब्रांड है | भारत की सबसे बड़ी कंपनी होने के कारण कंपनी के पास बाजार की एक बड़ी हिस्सेदारी है |
  • फर्क सिर्फ इतना है की उपरोक्त कंपनियों ने EV सेगमेंट में छोटी अवधि में बड़ी छलांग लगाई है, जबकि मारुती सुजुकी ने अभी अभी प्रवेश किया है | कंपनी ने अपने वैगनआर को इलेक्ट्रिक वैरिएंट में बाजार में उतारा है | शेयर की कीमत 10 सितम्बर 2022 को 8946 रुपये पर बंद हुई | 

TATA Motors

Best EV stocks to buy in India
  1. भारतीय बाजारों की सबसे पुरानी कंपनीओ में से एक Tata Motors यह एक मल्टीनेशनल कंपनी है | यह कंपनी यात्री कारों से लेकर कमर्शियल व्हीकल, बसों और ट्रैलरो जैसे भारी वाहनों तक सभी खंडो में मौजूद है | 
  2. यह सॉफ्टवेयर के लिए Tata Elxsi, बॉडी स्ट्रक्चर के लिए Tata steel, और बैटरी के लिए Tata Camicals जैसे अपने सहयोगिओं के समर्थन के साथ भारत में सबसे अच्छी इलेक्ट्रिक वाहन स्टॉक कंपनियों में से एक है |
  3. भारत में ऑटो सेक्टर का बहुत बडा मार्केट है जिसके कारण इनके पास विस्तार की काफी गुंजाइश है | 10 सितम्बर 2022 को टाटा मोटर्स के स्टॉक का भाव 445.90 रुपये दर्ज किया गया है | 

Mahindra & Mahindra

  • Mahindra & Mahindra और टाटा मोटर्स की तरह ही समान सेगमेंट में कार्यरत है | इनके पास विभिन्न ट्रैक्टरों की एक लाइनअप के साथ कृषि उद्योग की विरासत है | 10 सितम्बर 2022 को शेयर की कीमत 1301.25 रुपये थी | 
  • Reliance इंडस्ट्रीज के साथ संयुक्त साझेदारी के अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा भी कारों के अपने सेगमेंट का विस्तार करना चाह रही है |
  • कंपनी एसयूवी और हलके वाणिज्यिक वाहनों में 16 इलेक्ट्रिक वाहन 2027 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है | अगले तीन वर्षो में इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में 3000 करोड़ रुपये का निवेश करने की भी योजना है |

Hero MotoCorp Limited

  1. यात्री कारों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार भी तेजी पर है | Hero Motocorp ने अपने टू-व्हीलर वाहनों के छोटे सेगमेंट का विस्तार करने की पहल की है | 10 सितम्बर 2022 को Hero Motocorp के शेयर की कीमत 2823.45 रुपये थी |
  2. भारतीय बाजारों में जहा टू-व्हीलर वाहन किसी के लिए भी निजी परिवहन का सबसे किफायती विकल्प है, जहा स्प्लेंडर, पैशन प्रो, और हीरो प्लेज़र जैसे पहले से स्थापित खिलाड़ियों का एक अच्छा लाइनअप है वहा यह  एक अच्छा कदम साबित हो सकता है, जिससे कंपनी को फर्स्ट मूवर्स लाभ मिल सकता है |

TVS Motors Limited

Best EV stocks to buy in India
  • TVS Motor देश की दिग्गज टू-व्हीलर कंपनी टीवीएस मोटर इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर बड़ी प्लानिंग कर रही है | कंपनी अपने इस सेगमेंट में पकड़ मजबूत करना चाहती है. और कंपनी ने इसके लिए अपना टारगेट तय किया है | 
  • TVS Motor कंपनी ने प्रोडक्शन से जुडी प्रोत्साहन योजना (PLI) जैसी सरकार की तरफ से की गई पहल का फायदा उठाकर इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में लगातार अपना दबदबा बनाए रखने का लक्ष्य रखा है | 
  • TVS Motor ने अपने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में TVS iQube को तीन केटेगरी में लांच किया है जो फुल चार्जिंग पर 140 किमी की ऑन-रोड रेंज देने में सक्षम है | 10 सितम्बर 2022 को TVS Motor के स्टॉक ने 1080.30 रुपये का भाव दर्ज किया गया था | 

Best EV stocks to buy in India के लिस्ट में नए EV सम्बंधित Stocks

Sr. No.Stock NameCurrent Stock Price (Rs) Dated: 10 Sep 22
1Tata ElxsiRs. 8816.80
2Tata ChemicalsRs. 1113.05
3Exide IndustriesRs. 171.20
4Himadri Speciality ChemicalsRs. 99.75
5Tata PowerRs. 242.35
6PowerGrid Corporation of IndiaRs. 222.90
7Greaves CottonRs. 174.15

✦ Tata Elxsi

  • Tata Elxsi एक सॉफ्टवेयर कंपनी है जो टाटा मोटर्स द्वारा निर्मित इलेक्ट्रिक व्हीकल में शामिल सॉफ्टवेयर का निर्माण करती है | कंपनी द्वारा EV कारों के लिए सॉफ्टवेयर बनाये है जो हर EV कारों में उपयोग होंगे |
  • Tata Elxsi को भविष्य में लाइसेंस के रूप में इस सॉफ्टवेयर को अन्य ऑटो निर्माताओं को बेचने की उम्मीद है |
  • 10 सितम्बर स्टॉक ने 8816.80 रुपये दर्ज किया है स्टॉक ने कुछ समय में काफी उतार चढाव दिखाया है | 

✦ Tata Chemicals

  1. कंपनी की द्रष्टि अपने प्रतिस्पर्थीओ से अलग है क्योकि टाटा केमिकल्स बैटरी उत्पादन का एक अलग Ecosystem तंत्र विकसित करने पर केंद्रित है |
  2. Tata Chemicals का शेयर भाव 10 सितम्बर 2022 को 1113.05 रुपये पर बंद हुआ है
  3. साथ ही टाटा केमिकल्स ने Li-ion बैटरी रिसाइक्लिंग परिचालन की शुरुवात की है | 

✦ Exide Industries

  • Exide इंडस्ट्रीज बैटरी उद्योग में प्रमुख खिलाडी है | अब तक वह पारपरिक वाहनों में इस्तेमाल होने वाली लेड आधारित बैटरी का निर्माण करते थे |
  • लेकिन अब उनके पास पूरी तरह से लिथियम-आयन बैटरी का निर्माण हो गया है, जो एक Electric वाहन का अनिवार्य घटक है |
  • Exide Industries का वर्तमान स्टॉक का मूल्य 171 रुपये चल रहा है | 

✦ Himadri Speciality Chemicals

  • कंपनी की रासायनिक उद्योग में एक महत्वपूर्ण उपस्थिति है और उसने Electric Bicycle जैसे EV सेगमेंट में कदम रखने की घोषणा की है |
  • कंपनी की शेयर की कीमत 10 सितम्बर 2022 को 99.75 रुपये दर्ज की गयी है | 
  • कंपनी की आने वाले एक से दो वर्षो में टू-व्हीलर और त्री-व्हीलर सेगमेंट और अन्य इलेक्ट्रिक मोबिलिटी उत्पादों को पेश करने की योजना है | 

✦ Tata Power

  1. Tata Power पहले से ही देश की उपभोक्ता को पारंपरिक बिजली प्रदान करने वाली कंपनी साबित हुई है |
  2. कंपनी मॉल, पार्किंग स्पेस, और अधिकृत ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटर जैसे विभिन्न स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर रही है |
  3. 10 सितम्बर 2022 को दर्ज की गई शेयर की कीमत 242.35 रुपये है | 
  4. टाटा पावर ने HPCL के साथ मिलकर EV चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए हाथ मिलाया है |

✦ PowerGrid Corporation of India

  • PowerGrid कारपोरेशन जो सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी, जो मुख्य रूप से दूरसंचार जैसे उद्योगों को हाई-वोल्टेज ट्रांसमिशन और ग्रिड प्रबंधन की आपूर्ति करती है, जो पुरे देश में चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की सम्भावना है | 
  • सरकार के स्वामित्व के लेबल के साथ, कंपनी को भविष्य में सरकारी अनुबंधों और सौदों का फायदा मिलने की ज्यादा उम्मीद है |
  • शेयर का भाव 10 सितम्बर 2022 को करीब 222.90 रुपये दर्ज किया गया था |

✦ Greaves Cotton

  1. Greaves Cotton ने हाल ही में Ampere Vahicle नाम की टू-व्हीलर इलेक्ट्रिक कंपनी का अधिग्रण किया है |
  2. कंपनी  तमिलनाडु में अपना सबसे बड़ा EV प्लांट खोला है | और कंपनी अपने इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए 700 करोड़ का निवेश करने की योजना बना रही है | 
  3. Greaves Cotton के शेयर का मूल्य 10 सितम्बर 2022 को 174.15 रुपये दर्ज किया है | 

निष्कर्ष

तो यहाँ उन Best EV stocks की सूचि दी गई है जहा आप जल्द निवेश करने के बारे में विचार कर सकते है | यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है की आप Tata Group के स्टॉक्स को हर सेगमेंट में देख सकते है | अगर आप ध्यान दे तो ऊपर उल्लेखित कम्पनिया भविष्य में निवेश के लिए और क्षमता हासिल करने के लिए एक बेहतरीन दांव साबित हो सकता है |

हम आशा करते है की इस लेख की जानकारी आपको निवेश में मदतगार साबित हुई है | अगर आपके कोई सवाल है तो हमें कमेंट सेक्शन में जरूर शेयर करे | हैप्पी इन्वेस्टमेंट!

Sharing Is Caring:

Leave a Reply