Stock Market में 3 Candle rule क्या है? | What is the 3 Candle rule in the Stock market?

Stock market में कैंडलस्टिक पैटर्न एक टेक्निकल विश्लेषण उपकरण है, जो मार्केट में हो रहे हर स्टॉक और सम्पति की स्थिति को कैंडल स्टिक चार्ट पर ग्राफिक के रूप में दर्शाता है|

एक कैंडलस्टिक चार्ट एक वित्तीय चार्ट है जो डेरिवेटिव, सिक्योरिटी और मुद्राओ के मूल्य में हो रहे उतार-चढाव को पैटर्न में प्रस्तुत करते है| 

Candlestick पैटर्न मुख्य तौर पर पुरे दिन में प्राइस में हो उतार-चढ़ाव का प्रतिनिधित्व करते है, देखा जाये तो कैंडल अलग-अलग टाइम फ्रेम में कार्य करती है जो 1 मिनिट से लेकर 1 दिन की भी होती है|

परन्तु विश्लेषकों द्वारा किसी प्राइस पैटर्न पर बाजार की भविष्यवाणी करने के लिए 1 दिन की कैंडल का प्रयोग करते है | इसलिए एक महीने में 20 कैंडलस्टिक पैटर्न के साथ लगभग 20 ट्रेडिंग दिन होंगे|

आज हम समझेंगे की की यह कैंडल किस तरह कार्य करते है, और मार्केट में किन तरह के कैंडलस्टिक चार्ट पैटर्न होते है| और Stock market में 3 Candle rule क्या है? और यह कैसे काम करते है? 

Stock Market में 3 Candle rule क्या है?

3 Candle rule में आपको ट्रिपल जापानी कैंडलस्टिक की पहचान करने के लिए एक विशिष्ट संरचनाओं की तलाश करनी होगी जिनमे कुल 3 कैंडल आती हो| 

इस तरह की संरचनाओं द्वारा ट्रेडर को यह निर्धारित करने में मदत मिलती है की आगे मार्केट की या Stock की चाल की तरह किस होगी| 

कुछ तरह की 3 Candlestick पैटर्न रिवर्सल पैटर्न को दर्शाती है जो मार्केट की मोजुदा ट्रैंड के अंत और विपरीत दिशा में एक ट्रैंड की शुरुवात के संकेत देता है और अन्य कुछ 3 candlestick पैटर्न स्टॉक या मार्केट की आगे भी ट्रैंड की निरंतरता को दर्शाती है| 

तो आईये समझते है लोकप्रिय 3 candlestick pattern पर|

★ 3 Inside Up और Inside Down Candlestick पैटर्न

3 InsideUp Candle

एक ट्रैंड रिवर्सल कैंडलस्टिक पैटर्न है जो स्टॉक में डाउनट्रेंड में पाया जाता है, यह पैटर्न दर्शाता है की डाउनट्रैंड संभवत ख़त्म हो गया है और एक नया अपट्रेंड शुरू हो गया है| 

3 InsideUp कैंडलस्टिक के सटीक गठन के लिए इन गुणों पर ध्यान दे|

  • जब किसी स्टॉक के चार्ट में डाउनट्रेंड चल रहा है और चार्ट पर 1 दिन के टाइम फ्रेम में पहली एक लंबी बियरीश कैंडल बने|  
  • दूसरी बुलिश कैंडल 1 दिन के टाइम फ्रेम में पहली कैंडल के मध्य बिंदु तक बनकर समाप्त होना चाहिए|
  • और आखिर 1 दिन के टाइम फ्रेम में जब तीसरी बुलिश कैंडल बने तो वह पहली कैंडल के उच्च स्तर से ऊपर बंद होने की पुष्टि होने के बाद यह समझा जाता है की खरीदारों ने डाउनट्रेंड की ताकत पर काबू पा लिया है| 
  • और अब यह से ऊपर की और  ट्रेड बदलने  सम्भावना बढ़ जाती है| 

3 InsideDown Candle

इसके विपरीत 3 Inside Down कैंडलस्टिक पैटर्न तब पाया जाता है जब कोई स्टॉक Uprend पर हो| इस पैटर्न से यह मतलब निकलता है की अब Uptrend संभवत ख़त्म हो चूका है और यहाँ से संभवत Downtrend शुरू हो सकता है|

3 Inside Down कैंडलस्टिक के सटीक गठन के लिए इन गुणों पर ध्यान दे|

  • जब कोई स्टॉक अपट्रेंड में चल रहा हो और चार्ट पर 1 दिन के टाइम फ्रेम में एक लंबी बुलिश कैंडल नज़र आए|
  • दूसरी बियरीश कैंडल 1 दिन के टाइम फ्रेम में पहली कैंडल के मध्य बिंदु के भी निचे बनकर समाप्त होना जरूरी है|
  • और जब तीसरे दिन चार्ट पर 1 दिन के टाइम फ्रेम में तीसरी बियरीश कैंडल पहली कैंडल के निचले स्तर से भी निचे जाकर बंद होगी तब संभवत यह माना जाता है की विक्रेता द्वारा स्टॉक की अपट्रेंड पर काबू पा लिया गया है|

★ Morning Star और Evening Star Candlestick पैटर्न –

3 Candle rule में अब बात करेंगे एक ऐसे कैंडलस्टिक पैटर्न की जो किसी स्टॉक के ट्रेंड का अंत निकाल सकते है जिसका नाम है मॉर्निंग स्टार और इवनिंग स्टार ट्रिपल कैंडलस्टिक पैटर्न| 

यह उलटे पैटर्न है जिन्हे कुछ विशेषताओं के माध्यम से पहचाना जा सकता है| 

आप देख सकते है उसके उदाहरण के रूप में Morning star पैटर्न का उपयोग करेंगे| 

  1. अगर कोई स्टॉक लंबे समय से डाउन ट्रेंड में है तब अगर चार्ट पर 1 दिन के टाइम फ्रेम में  पहली कैंडलस्टिक एक बियरीश कैंडल है, जो हाल के डाउनट्रेंड का हिस्सा है|
  2. दूसरे दिन अगर एक दिन के टाइम फ्रेम में कैंडल में बॉडी का हिस्सा छोटा है,यह दर्शाता है की मार्केट में कुछ अनिर्णय हो सकता है| 
  3. और अगर तीसरे दिन की कैंडल एक बुलिश कैंडल बनती है तो इस बात की पुष्टि के रूप में कार्य करता है की मार्केट में ट्रेंड रिवर्स हो रहा है क्यूंकि कैंडल पहली कैंडल के ऊपर बंद हो जाती है| 

3 White soldier और 3 Black crows कैंडलस्टिक पैटर्न –

3 White Soldier

अब हम बात करेंगे 3 White Soldier कैंडलस्टिक पैटर्न की जो किसी स्टॉक में अगर लंबे समय से डाउनट्रेंड चल रहा है, और फिर जब चार्ट पर 1 दिन के टाइम फ्रेम में 3 लंबी बुलिश कैंडल बने तो यह ट्रेंड रिवर्स होने की सम्भावना है और यह ऊपर की और बढ़त है|

इस प्रकार की 3 कैंडलस्टिक पैटर्न को सबसे शक्तिशाली बुलिश संकेतो में से एक माना जाता है, खासकर के तब जब यह एक छोटी अवधि के डाउनट्रेंड में बनी हो|  

3 White Soldier में से पहली कैंडल को रिवर्सल कैंडल कहा जाता है,यह डाउनट्रेंड को समाप्त करता है इसका अर्थ है की डाउनट्रेंड के बाद कंसोलिडेशन अवधि समाप्त हो गयी है| 

3 white soldier पैटर्न को कन्फर्मेशन के लिए दूसरी कैंडलस्टिक पिछली कैंडल की बॉडी से बड़ी होना जरूरी है | साथ ही दूसरी कैंडल को अपने उच्च के पास बंद होना जरूरी है| 

3 white Soldier पैटर्न को पूरा करने के लिए तीसरी कैंडलस्टिक की बॉडी कम से कम दूसरी कैंडल के समान या उससे बड़ी होना चाहिए|

Stock Market में 3 Candle rule क्या है?

3 Black crows

3 Black Crows कैंडलस्टिक पैटर्न 3 White soldier के ठीक विपरीत है, यह तब बनता है जब स्टॉक या मार्केट में तेजी रही हो यह दर्शाता है की अब उलटफेर की सम्भावना है और ट्रेंड मंदी की और बढ़ रहा हो|

यहाँ भी पहली कैंडल Uptrend चार्ट पर एक लंबी बियरीश कैंडल बनकर ट्रेंड रिवर्सल की शुरुवात होती है | साथ दूसरी कैंडल पहली कैंडल से बड़ी और निचे की तरफ अपने निम्न स्तर बंद हो| 

अंत में, तीसरी कैंडल समान आकर की या दूसरी कैंडल के निचे बंद होना जरूरी है तब यह कम्फर्मेशन है की ट्रेंड मंदी की और बढ़ रहा है| 

3 Star Doji Candlestick पैटर्न

3 Star Doji कैंडलस्टिक पैटर्न एक तरह से रिवर्सल पैटर्न है, जो मार्केट के ट्रेंड के बाद बनता है| जैसे की इसके नाम से समज आता है यह एक तरह का त्रिकोणीय पैटर्न है जिससे मार्केट की मुख्य प्रवृति के विपरीत दिशा में मुड़ने का अनुमान लगाया जाता है| 

3 Doji पैटर्न में दो तरह के पैटर्न आते है (बुलिश  3 Star  Doji) और (बियरीश 3 Star Doji)

Bullish 3 star doji

बुलिश स्टार दोजी को कुछ मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य होता है| 

  • ट्रेंड मंदी का होना चाहिए|
  • तीनो कैंडल डोजी होना अनिवार्य है|
  • चार्ट पर दूसरी कैंडल नेगेटिव गैप के साथ खुली होनी चाहिए|
  • और तीसरी और अंतिम कैंडल पॉजिटिव गैप पर खुली होनी चाहिए| 

बुलिश 3 स्टार दोजी यह संकेत देता है की अब बियरीश ट्रेंड समाप्त हो चूका है और यहाँ से ट्रेंड ऊपर की और बढ़ सकता है| 

Biarish 3 star doji

बियरीश 3 स्टार दोजी के भी कुछ मानदंडों पर सही आना अनिवार्य है|

  1. ट्रेंड तेजी का होना अनिवार्य है| 
  2. तीनो कैंडल 1 दिन के टाइम फ्रेम में दोजी होना अनिवार्य है|
  3. साथ ही दूसरे दिन की दोजी कैंडल पॉजिटिव गैप के साथ खुली होना अनिवार्य है|
  4. तीसरी कैंडल का 1 दिन के टाइम फ्रेम में नेगेटिव गैप के साथ खुलना अनिवार्य है| 

आज इस पोस्ट में हमने Stock market में 3 candle rule क्या है? और इसे किस तरह से आप ट्रेंड को समज सकते है? यह बताने की कोशिश की है| 

हम आशा करते है की यह आपको लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे| अगर आपके और भी कोई सवाल है तो कमेंट कर जरूर शेयर करे| 

FAQ.

1. Scalping के लिए कौनसी कैंडलस्टिक पैटर्न बेस्ट है?

अगर आप Scalping करते है तो सबसे ज्यादा प्रचलित कैंडल शूटिंग स्टार कैंडल और Hammer कैंडल है क्यूंकि जब मार्केट ऊपर जा रही हो और Hammer कैंडल बने तो यह ट्रेंड रिवर्स होने की सम्भावना है और मार्केट निचे गिर सकता है| और अगर मार्केट निचे गिर रहा है और चार्ट पर Shooting star कैंडल बने तो यह market के ऊपर की और बढ़ने के संकेत है| 

2. Stock market में सबसे ज्यादा पावरफुल कैंडल्स कौनसी है?

Stockmarket में चार्ट में सबसे ज्यादा पावरफुल कैंडल्स 3 white soldier कैंडल , एंगुलफ़ींग कैंडल, मॉर्निंग स्टार कैंडल, है क्यूंकि यह किसी स्टॉक में सबसे ज्यादा बढ़त की सम्भावना दर्शाता है|  

3. Intraday Trading के लिए कितने टाइम फ्रेम की Candle का प्रयोग करे?

अगर आप Intraday में ट्रेडिंग करते है तो सबसे अच्छा 1 मिनिट, 5 मिनिट और 15 मिनिट की कैंडल का प्रयोग करे| क्यूंकि यहाँ आपको किसी स्टॉक की चाल समझने में आसानी होगी|

Sharing Is Caring:

2 thoughts on “Stock Market में 3 Candle rule क्या है? | What is the 3 Candle rule in the Stock market?”

Leave a Reply